बड़ी खबर: लगभग नगर निगम अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, जानिए इसका क्या है प्रमुख कारण, देखिए यह खबर - India2day news

Breaking News

बुधवार, 10 अगस्त 2022

बड़ी खबर: लगभग नगर निगम अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, जानिए इसका क्या है प्रमुख कारण, देखिए यह खबर

 


हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।नगर निगम में अध्यक्ष पद के चुनाव के संबंध में पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष को चुने जाने की प्रक्रिया जिला प्रशासन के द्वारा नियुक्त अधिकारियों की मौजूदगी में चल रही है। जिसमें आ रहे रुझानों के मुताबिक भाजपा से अध्यक्ष पद के नाम के लिए निर्वाचित किए गए वरिष्ठ पार्षद रिंकू विज को नगर निगम सदन का अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। वहीं इसका प्रमुख कारण यह भी बताया जा रहा है कि भाजपा के पार्षदों का नगर निगम सदन में बहुमत है और कांग्रेस के पास बहुमत के आंकड़ों से कम पार्षद हैं। इस वजह से लगभग पार्षद रिंकू विज को नगर निगम का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।



नगर निगम अध्यक्ष एवँ अपील समिति हेतु भाजपा के प्रत्याशी घोषित

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष पद एवँ अपील समिति हेतु भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत प्रत्यशियो की घोषणा की है।भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने बताया भाजपा की ओर से नगर निगम अध्यक्ष पद हेतु पार्षद श्री रिकुंज विज प्रत्याशी होंगे।श्री ठाकुर ने बताया नगर निगम अपील समिति हेतु पार्षद श्रीमती रेणु कोरी, श्री सुभाष तिवारी, श्री अनुराग राहुल साहू को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

नगर निगम अध्यक्ष अभी तक केंट विधानसभा से ही बनते आ रहें हैं 

भाजपा से नगर निगम के अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ और पूर्व नगर निगम के उपसभापति रहे पार्षद रिंकू विज को उनके अनुभव व शालीनता भरे अंदा के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उन्हें सदन का अध्यक्ष बनाया है। वहीं अभी तक नगर निगम अध्यक्ष की ताजपोशी केन्ट विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के सिर पर ही हुई है। जिसमें पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राजेश मिश्रा व राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि भी नगर निगम अध्यक्ष रह चुकी हैं।

जानिए किसके, कितने पार्षद
-----------------------------
नगर निगम के वार्ड:- 79
भाजपा के पार्षद:- 44
कांग्रेस के पार्षद:- 26
निर्दलीय पार्षद:- 07
एआईएम के पार्षद:-02
------------------------------


नगर निगम के अध्यक्ष पद को लेकर भारी घमासान मचा हुआ है, जिसको लेकर भाजपा ज्यादा चिंतित दिखाई दिए और इसी वजह से भाजपा के पार्षदों को बिलहरी स्थित आलीशान होटल में नजर बंद कर गया था, ताकि कोई भी पार्षद इधर-उधर न हो सके। वहीं कांग्रेस भी अध्यक्ष पद के लिए पहले से जोड़-तोड़ पर लगी रही, लेकिन उनकी जोड़-तोड़ में भाजपा ने पानी फेर दिया है।

गौरतलब है कि नगर निगम के वार्ड 79 वार्ड हैं, जिसमें भाजपा के 44 पार्षद, कांग्रेस के 26 पार्षद, निर्दलीय 7 पार्षद और दो एआईएम के पार्षद हैं। जिसमें से बताया जा रहा है कि कांग्रेस के साथ 6 निर्दलीय पार्षद व दो आईएमए के पार्षद हैं, तो वहीं एक निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ हैं। इस प्रकार से भाजपा के पास कुल मिलाकर 45 पार्षद हो रहे हैं। जिससे उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad