इसलिए नगर निगम अध्यक्ष बने रिंकू विज,जानिए क्या था प्रमुख कारण - India2day news

Breaking News

बुधवार, 10 अगस्त 2022

इसलिए नगर निगम अध्यक्ष बने रिंकू विज,जानिए क्या था प्रमुख कारण

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मधयप्रदेश/जबलपुर।नगर निगम अध्यक्ष की ताजपोशी पार्षद रिंकु विज के सिर पर हुई। रिंकू विज को 44 वोट लेकर निगम अध्यक्ष बने, वहीं पार्षद अयोध्या तिवारी को 34 वोट मिले, वहीं भाजपा का एक वोट क्रास हुआ।



नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए रिंकू विज का चयन उनके शालीन अंदाज और सब को साथ लेकर चलने वाले व्यवहार के चलते किया गया। बताया जाता है कि रिंकू विज पूर्व में नगर निगम सदन के उपसभापति थे, जिनका कार्यकाल बेहतर रहा और उन्होंने पार्षद व उपसभापति रहते हुए अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर पुनः एक बार नगर निगम के सदन तक पहुंचे हैं।

वहीं अभी तक नगर निगम अध्यक्ष की ताजपोशी केन्ट विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के सिर पर ही हुई है। जिसमें पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राजेश मिश्रा व राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि भी नगर निगम अध्यक्ष रह चुकी हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad