उत्कृष्ट खेल विभूतियाँ हुई सम्मानित, जागरूक खेल संघ ने किया खिलाड़ियों का सम्मान - India2day news

Breaking News

सोमवार, 29 अगस्त 2022

उत्कृष्ट खेल विभूतियाँ हुई सम्मानित, जागरूक खेल संघ ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

 


हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माननीय महापौर जगद बहादुर सिंह अन्नू के मुख्य आतिथ्य में जागरूक खेल संघ, जागरूक मतदाता संघ एवं जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में समदड़िया इन होटल रसल चौक में विशिष्ट अतिथियों, खिलाड़ियों एवं पार्षदों की गरिमामय उपस्थिति में खेल दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें  उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों का सम्मान शाल श्रीफल, मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। 



सघं के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, राजू पहलवान, दिनेष गौंड़, दिलीप सिंह ठाकुर, स्टेनली नॉबर्ट,   हेमंत ठाकरे, एस.बी.रजक, गुडविन चार्ल्स, राम मूर्ति पिल्ले, कुलदीप सिंह, तेजभान सिंह आदि ने चौबीस खिलाड़ियों/कोचों, दस पार्षदों एवं चार कलम के जादूगरों का सम्मान किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad