Jabalpur: पांच घंटे में डेढ़ इंच बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट - India2day news

Breaking News

रविवार, 21 अगस्त 2022

Jabalpur: पांच घंटे में डेढ़ इंच बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

 


जबलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण एक बार फिर वर्षा का नया दौर शुरू हो गया है। रविवार को सुबह से वर्षा जारी है। बीते पांच घंटे में ही करीब डेढ़ इंच वर्षा हो चुकी है, वहीं बीते 24 घँटे में तीन इंच वर्षा रिकार्ड की गई है। अब भी झमाझम वर्षा हो रही है। लगातार हो रही वर्षा से शहर के परियट, खंदारी जलाशय सहित नर्मदा नदी व तालाब लबालब हो गए है। वहीं, शहर की अधिकतर सड़कों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है

जबलपुर सहित संभाग के आस-पास में जिलों में हो रही वर्षा से वातावरण में भी ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग के रिकार्ड में बीते 24 घंटे में जहां तीन इंच वर्षा दर्ज हुई। वर्षा के कारण दिन का अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 23 अगस्त तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और डिंडौरी, कटनी, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में भारी से अतिभारी की संभावना जताई है।

39 इंच तक पहुंचा वर्षा का आंकड़ा

मानसून सीजन में अब तक 885.8 मिलीमीटर यानी 38.8 इंच वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष आज के दिन तक 468.6 मिलीमीटर यानी 18 इंच वर्षा हुई थी। इस हिसाब से गत वर्ष के मुकाबले इस बार 20 इंच ज्यादा वर्षा हो चुकी है। सीजन में शहर में औसतन 52 इंच वर्षा होती है।

पूर्वानुमान जबलपुर सहित संभाग में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वानुमान - अधिकतम - न्यूनतम

जबलपुर 21 अगस्त - 29.0 - 22.0 22 अगस्त - 29.0 - 22.0

कटनी 21 अगस्त- 28.2- 25.6 22 अगस्त - 28.5 - 23.5

मंडला 21 अगस्त- 31.0 - 22.0 22 अगस्त - 30.0 - 21.0 --

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad