बड़ी खबर: नगर निगम के 11 जोनों में भाजपा का कब्जा, यह पार्षद बने अध्यक्ष, देखिए यह खबर - India2day news

Breaking News

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

बड़ी खबर: नगर निगम के 11 जोनों में भाजपा का कब्जा, यह पार्षद बने अध्यक्ष, देखिए यह खबर

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर)मध्यप्रदेश/जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के सभी 16 ज़ोनो के अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 11 पार्षदो ने जीत हासिल की।जोन अध्यक्ष चुनाव में विजयी पार्षदो का स्वागत भाजपा संभागीय कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में किया गया।भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा नगर निगम ज़ोन अध्यक्ष के चुनाव में 11 ज़ोन में भाजपा के पार्षदो के जीतने से पार्षदो को संबल मिलेगा और निश्चित ही जबलपुर के विकास में सभी मिलकर कार्य करेंगे। श्री ठाकुर ने कहा भाजपा के उन सभी पार्षदो का आज कार्यालय में पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित ज़ोन अध्यक्ष प्रिया संजय तिवारी, राहुल साहू, राजकुमार पटेल, निशा राठौर, वर्षा सेन, विमल राय, कविता राय, वर्षा मुकेश बिरहा, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, अतुल जैन दानी का स्वागत किया गया। जोन क्र. 11 में निगम अध्यक्ष श्री रिंकू बिज पदेन अध्यक्ष होंगे।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर, संदीप जैन, कमलेश अग्रवाल, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा आदि उपस्थित थे।






निर्दलीय पार्षद वर्षा सेन ने ली भाजपा की सदस्यता


जबलपुर। गोविंद बल्लभ पंत वार्ड से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद श्रीमती वर्षा सेन ने भाजपा कार्यालय रानीताल में नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने कहा भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर निर्दलीय पार्षद श्रीमती सेन के सदस्यता ग्रहण करने के बाद नगर निगम में अब भाजपा के पार्षदो की संख्या 45 हो गई है और यह बात का  परिचायक है कि जनता भाजपा की विकास की अवधारणा से खुश है और आने वाले समय मे हमारे सभी पार्षद मिलकर शहर विकास में अपना योगदान देंगे।


इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानन्द गोडबोले, महामंत्री रजनीश यादव उपस्थित थे।

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad