18 सितम्बर को जबलपुर आ रहे हैं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यह हैं उनके कार्यक्रमों की जानकारी, जानिए कब और कहां कितने बजे होंगे शामिल, देखिए यह खबर - India2day news

Breaking News

शनिवार, 17 सितंबर 2022

18 सितम्बर को जबलपुर आ रहे हैं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यह हैं उनके कार्यक्रमों की जानकारी, जानिए कब और कहां कितने बजे होंगे शामिल, देखिए यह खबर



हमारा इंडिया न्यूज(हर पल-हर खबर)मध्यप्रदेश/जबलपुर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज रविवार 18 सितंबर को जबलपुर आ रहे हैं। जगदीप धनखड़ यहां राजा शंकर शाह.कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में तथा जस्टिस जे एस वर्मा स्मृति व्याख्यान माला में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ का रविवार 18 सितम्बर की सुबह 9:55 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से जबलपुर के डुमना विमानतल पर आगमन होगा। उप राष्ट्रपति को डुमना विमानतल पर ही गार्ड ऑफ  ऑनर दिया जायेगा। 

स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उप राष्ट्रपति सुबह 10 बजे डुमना विमानतल से मानस भवन के लिये प्रस्थान करेंगे तथा यहां सुबह 10:30 बजे जस्टिस जे एस वर्मा स्मृति व्याख्यान माला में शामिल होंगे। श्री धनखड़ मानस भवन से दोपहर 12:30 बजे माल गोदाम पहुंचेंगे। जहाँ आप अमर शहीद राजा शंकरशाह.कुँवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।  उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजा शंकरशाह.कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद दोपहर 12:45 बजे राजा शंकर शाह.कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति का दोपहर 2:15 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोपहर 3:35 बजे डुमना विमानतल पहुंचेंगे तथा डुमना विमानतल से दोपहर 3:40 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad