इन पुलिस वालो ने किया था कुछ ऐसा काम इसलिए मुख्यमंत्री ने किया इनका सम्मान - India2day news

Breaking News

सोमवार, 5 सितंबर 2022

इन पुलिस वालो ने किया था कुछ ऐसा काम इसलिए मुख्यमंत्री ने किया इनका सम्मान

 इन पोलिसे वालो ने किया था कुछ ऐसा काम मुख्यमंत्री ने किया इनका सम्मान 


 मध्यप्रदेश शांति का टापू हैं। हिंसा और खून खराबा कर प्रदेश की शांति को भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार नक्सल उन्मूलन में जान की बाजी लगाने वाले जांबाज वीर जवानों को क्रम से पूर्व आउट आफ टर्न प्रमोशन देकर उनका सम्मान कर सैल्यूट कर रही है। हम पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों के जज्बे को सलाम करते है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच सितंबर को पुलिस लाइन बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में 31 जवानों को आउट आफ टर्न प्रमोशन देने के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहीं।

बैच लगाकर किया सम्मानित

कार्यक्रम में आउट आफ टर्न प्रमोशन पाने वाले जवानों को मुख्यमंत्री व अतिथियों ने बैच लगाकर सम्मानित किया और जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनके बच्चों की पढ़ाई आदि विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि आज पुलिस जवानों को आउट आफ टर्न प्रमोशन देने का अद्भूत अवसर है। इन जवानों के विपरीत परिस्थितियों में कठिन परिश्रम के कारण हमारे गांव व शहर सुरक्षित है। जब हम अपने घरों पर परिवार के साथ तीज- त्यौहार मना रहे होते है। तब हमारे जवान घने जंगलों व पहाड़ों पर अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका हमारे पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों के परिवार की माताओं व बहनों की होती है। इन माताओं व बहनों के हौसले के कारण ही हमारे जवान जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को निभाते हैं। इसके लिए प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता आपकी आभारी है।

वीरों का नहीं किया सम्मान तो वीरता बांझ हो जाएगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अगर वीरों का सम्मान नहीं किया जाएगा तो वीरता बांझ हो जाएगी। मध्यप्रदेश की सरकार प्रदेश में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले जवानों के साथ खड़ी है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगें। मैं जून माह में कान्हा पार्क आया था, तो जवानों को कठिन परिस्थितियों में घनों जंगलों में ड्यूटी करते देखा था। तब जवानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना था,उसके बाद भोपाल जाकर निर्णय लिया गया कि नक्सल उन्मूलन में लगी हाक फोर्स के जवानों को सातवें वेतनमान के अनुसार 70 प्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार नक्सल उन्मूलन अभियान में जान की बाजी लगाकर कार्य करने वाले जवानों को आउट आफ टर्न प्रमोशन दे रही है। हमारी सरकार जवानों के बच्चों की शिक्षा, बीमारी के उपचार पर भी ध्यान दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad