इस वजह से जबलपुर बना सरप्लस भंडारण क्षमता वाला जिला, पढ़िए यह खबर - India2day news

Breaking News

बुधवार, 16 नवंबर 2022

इस वजह से जबलपुर बना सरप्लस भंडारण क्षमता वाला जिला, पढ़िए यह खबर



जिले ने खरीफ उपार्जन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के निर्धारित लक्ष्य से लगभग चार लाख टन अधिक भंडारण क्षमता हासिल कर ली है। पिछले चार दिनों में निजी गोदाम संचालकों से करीब 9 लाख टन धान के भंडारण के आफर मिले। ज्यादातर गोदाम संचालकों से अनुबंध भी संपादित हो चुके हैं। कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने किसानों से उपार्जित की जाने वाली धान के भंडारण में सहयोग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से वेयरहाउस संचालकों का आभार व्यक्त किया है।

जिला विपणन अधिकारी रोहित सिंह बघेल के मुताबिक चार दिन पहले तक जिले में केवल ढाई लाख टन धान के भंडारण के लिए निजी गोदाम संचालकों से आफर मिले थे। जबकि जिले में खरीफ उपार्जन वर्ष 2022-23 में लगभग 4.80 लाख टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है। पिछले दिनों जिला उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्टर के समक्ष जब यह तथ्य रखा गया तब उन्होंने सभी निजी गोदाम संचालकों से वन-टू-वन चर्चा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिला विपणन अधिकारी के अनुसार वर्तमान में करीब 9 लाख टन धान के भंडारण का अनुबंध निजी गोदाम संचालकों से किया जा रहा है। जबलपुर जिले की भंडारण क्षमता चार लाख टन सरप्लस में आ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad