जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी, देखिए यह खबर व वीडियो - India2day news

Breaking News

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी, देखिए यह खबर व वीडियो

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।जबलपुर में आज 8 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शाम 05:32 बजे तक रहेगी। इसके बाद अगहन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन आज कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है।चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर में शाम 5.23 पर दिखाई देगा। इसके बाद पूरे देश में कहीं पूर्ण और तो कहीं आंशिक रूप से ये दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण शाम 6.19 पर समाप्त होगा। आज भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा व्यातीपात और वरीयान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे।

इस लिंक को क्लिक करके वीडियो जरूर देखें 




 राहुकाल दोपहर 02:55 से शाम 04:18 तक रहेगा। आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे।आज मेष राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला दिन रहेगा। नौकरी और बिजनेस में मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन संबंधी जानकारी मिल सकती है। कर्क राशि वाले लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। वृश्चिक राशि वालों को कागजी कामों में सावधानी रखनी होगी। धनु राशि के लोग बिजनेस के फैसले सावधानी से लें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा



 मेष - पॉजिटिव- उपलब्धियों वाला समय है। अपना पूरा ध्यान भावी लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें, सफलता निश्चित है। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। मन मुताबिक गतिविधियों में निवेश होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी संबंधी कैसा चल रहा मनमुटाव दूर होगा।


नेगेटिव- इस बात का भी ध्यान रखें, कि अगर दूसरों से मान-सम्मान लेना है तो उनका मान-सम्मान करना भी पड़ेगा। इसलिए ज्यादा स्वार्थी होना भी ठीक नहीं है। अनुभवी लोगों का सानिध्य करें। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। किसी नए कार्य को शुरुआत करने के लिए अधिक उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को आज कोई स्पेशल ड्यूटी करनी पड़ सकती हैं।.... प्रति लापरवाही की वजह से खांसी-

 वृष- पॉजिटिव पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो कि बेहतर भी होंगे। किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा।...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad