अगर आप भी कर रहें पॉलिथीन का उपयोग, तो हो जाइए सावधान, यह विभाग लगातार कर रहा है कार्यवाही, देखिए यह खबर - India2day news

Breaking News

बुधवार, 18 जनवरी 2023

अगर आप भी कर रहें पॉलिथीन का उपयोग, तो हो जाइए सावधान, यह विभाग लगातार कर रहा है कार्यवाही, देखिए यह खबर



 

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।नगर निगम द्वारा निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिबंधात्मक अमानक प्रकार की पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक क्रय/विक्रय करने पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज चुंगी नाका कटंगी रोड़ स्थित अमन प्लास्टिक एन्ड डिस्पोजल शॉप संचालक गुलाब बानी के विरूद्ध कार्रवाई की गयी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रतिबंधात्मक अमानक प्रकार की पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय अमन प्लास्टिक एन्ड डिस्पोजल शॉप के द्वारा किया जा रहा था, जिसकी खबर होने पर निगम द्वारा कार्रवाई की जाकर 5 किलो प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की जाकर दुकान संचालक के ऊपर 5 हजार रूपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। 



कार्रवाई के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन क्रय, विक्रय, संग्रह एवं उपयोग करने वालो के विरूद्ध जिला, नगर निगम एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत् आज अमन प्लास्टिक एन्ड डिस्पोजल शॉप के विरूद्ध कार्रवाई की गयी तथा 5 किलो प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की जाकर दुकान संचालक के ऊपर 5 हजार रूपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। अब इस प्रकार की कार्रवाई लगातार शहर भर में जारी रहेगी। कार्यवाही के समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक धर्मेन्द्र राज, अर्जुन यादव, स्वास्थ्य निरीक्षक कोदुलाल अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad