बड़ी खबर: अब जबलपुर आ रहे हैं बागेश्वर धाम वाले महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के गुरू रामभद्राचार्य जी, देखिय यह जरूरी खबर और कीजिए शेयर - India2day news

Breaking News

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

बड़ी खबर: अब जबलपुर आ रहे हैं बागेश्वर धाम वाले महाराज धीरेन्द्र शास्त्री के गुरू रामभद्राचार्य जी, देखिय यह जरूरी खबर और कीजिए शेयर



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। बागेश्वर धाम वाले महाराज पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के गुरू रामभद्राचार्य का अब जबलपुर आगमन हो रहा है। धर्मचक्रवर्ती तुलसीपीठाधीश्वर जगतगुरु पदमविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी का संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार 13 अप्रैल को आगमन होगा। स्वामी रामभद्राचार्य जी यहां समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित समरसता कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सामाजिक समरसता के परिप्रेक्ष्य में श्रीराम का समरस एवं समर्थ भारत विषय पर व्याख्यान तथा आशीर्वचन देंगे। 




समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन गुड्डा ने बताया कि समरसता सेवा संगठन द्वारा सभी जाति समाज के लोगों को समरस करने के उद्देश्य से समरसता सेवा संगठन का गठन किया गया है और गठन के पश्चात संगठन का प्रथम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस कार्यक्रम में अपना आशीर्वाद देने परमपूज्य जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन होने जा रहा है। उक्त संबंध की जानकारी प्रेस विज्ञिप्त जारी करते हुए समरसता सेवा संगठन के मीडिया प्रभारी संदीप यादव ने दी है। वहीं बताया गया है कि फिलहाल में आयोजन स्थल का अभी चयन नहीं हो सका है, जिसका चयन होते ही आमजन को आयोजन स्थल की जानकारी भी प्रदान की जाएगी, ताकि सभी नगरवासियों को रामभद्राचार्य जी का आर्शीवचन और आर्शीवाद प्राप्त हो सके।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad