नई शराब दुकानों को लेकर हुई ई टेण्डर की प्रक्रिया,आरक्षित मूल्य से 19.94 प्रतिशत अधिक के हुए टेण्डर - India2day news

Breaking News

शनिवार, 18 मार्च 2023

नई शराब दुकानों को लेकर हुई ई टेण्डर की प्रक्रिया,आरक्षित मूल्य से 19.94 प्रतिशत अधिक के हुए टेण्डर

 हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।शनिवार को आबकारी ई टेंडर के प्रथम चरण में 45 मदिरा समूहों में से 25 मदिरा समूहों पर कुल 83 टेंडर्स प्राप्त हुए हैं।  उक्त 25 में से 21 मदिरा समूहों के टेंडर ओपनिंग की कार्यवाही शनिवार की शाम 7 बजे तक पूर्ण कर ली गई है।  07 बजे के बाद पोर्टल ओपन न होने से शेष 04 समूहों पर टेंडर ओपनिंग की कार्यवाही आज सुबह 09 बजे से की जायेगी।  उक्त 21 समूहों के लिए निर्धारित कुल आरक्षित मूल्य 3 अरब 16 करोड़ 70 लाख 80 हजार 628 के विरुद्ध कुल ऑफ र मूल्य  3 अरब 45 करोड़ 32 लाख 96 हजार 837 प्राप्त हुआ है,  जो आरक्षित मूल्य से  ़19.94 प्रतिशत अधिक है। इस संबंध की जानकारी अबकारी सहायक आयुक्त रविन्द्र मलिक के द्वारा प्रदान की गई।



ए टेंडर प्रथम चरण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है परिणाम निम्न अनुसार है
1. कुल 45 समूहों में से 25 समूहों पर 83 टेंडर प्राप्त हुए 

2. वर्ष 2023-24 के लिए 25 समूहों का आरक्षित मूल्य- 366,79,75,491/-

3. वर्ष 2023-24 के लिए 25 समूहों पर प्राप्त टेंडर ऑफ़र- 404,16,62,161/-

वर्तमान वर्ष 2022-23 से कमी वृद्धि का प्रतिशत-   +21.21%

वर्ष 2023 24 के आरक्षित मूल्य से कमी वृद्धि का प्रतिशत-       +10.19%




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ad